Jalore
भारत राष्ट्र के राजस्थान प्रांत में स्थित जालौर जिले ऐतिहासिक,धार्मिक तथा अपने खनिज-कृषि उत्पादों के तौर पर प्रसिद्ध है। जालौर किले के 100 मीटर दायरे में 6 सदी का जैन मंदिर, 11 वी सदी का शिव मंदिर तथा 16 वी सदी की मस्जिद एक साथ मौजुद है। यहाँ प्रकृति ने रेगिस्तान, पहाड़ तथा हरा भरा क्षेत्र एक साथ प्रदान किया है। इस जिले में कृषि उत्पादों में विशेष तौर पर घोड़ा जीरा(इसबगोल) तथा खावा जीरा प्रसिद्ध है। इस जिले में ग्रेनाइट पत्थर उत्कृष्ट श्रैणी तथा विभिन्न रंगो में उपलब्ध है। इस कारण से इस जिले को ग्रेनाइट नगरी के नाम से भी जाना जाता है।